कैमरामैन पर फोकस...शादी में आया वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन को ले गया, परिजन हुए परेशान
Punjabi Pehchan /
नेशनल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आए एक युवक पर दूल्हे की बहन के अपहरण का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है. लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है.
लड़की 6 मार्च को घर से निकली थी, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चला है
बताया जाता है कि गांव में एक लड़के की शादी थी, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था. आरोप है कि युवक लड़के की नाबालिग बहन को लेकर भाग गया. मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है. लड़की के पिता के मुताबिक, लड़की 6 मार्च को घर से निकली थी और अभी तक उसका पता नहीं चला है। इस मामले में पीड़िता के पिता का कहना है कि आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे की शादी में आया वीडियोग्राफर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
जब लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर गए तो उसके परिवार ने मना कर दिया. हालांकि, आसपास के लोगों का कहना था कि बच्ची को आरोपी लेकर आया था। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है
Cameraman Focus Videographer Wedding Ran Away Groom S Sister Police Are Searching Livepunjabitv Latest News