ਵਿਜਯਾ ਦਸ਼ਮੀ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਤੋਂ ਕੁਝ ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬੀ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਝੋਟਾ ਲਈ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕਪਾਹ ਉਤਪਾਦਕਾਂ ਲਈ ਕੋਈ ਪੈਕੇਜ ਨਹੀਂ: ਕੇਬੀਐਸ ਸਿੱਧੂ ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਝੋਟਾ ਹਤਿਆਕਾਂਡ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਆਪ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ 'ਤੇ ਲਾਨਤ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨ ਬ੍ਰੇਕਿੰਗ ਨਿਊਜ਼ - ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਕੈਦ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਦੁਰਗਾ ਪੂਜਾ ਦਾ ਜਸ਼ਨ ਰੰਗ-ਬਿਰੰਗੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਅਤੇ ਸੁੰਦਰ ਸਜਾਏ ਪੰਡਾਲਾਂ ਨਾਲ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨਗੇ ਪੰਜਾਬ ਖਾਣ ਵਿਭਾਗ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖਿਜਰਪੁਰ ਪਿੰਡ ਤੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰਿਆ

गुजरात में छात्राओं का हिजाब उतरवाया गया, शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल पर की कार्रवाई

गुजरात में छात्राओं का हिजाब उतरवाया गया, शिक्षा विभाग ने प्


Punjabi Pehchan /

नेशनल डेस्क: गुजरात में बोर्ड परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद हो गया। यह घटना भरूच परीक्षा केंद्र पर हुई. यहां एक स्कूल प्रिंसिपल ने बोर्ड परीक्षा के दौरान मुस्लिम छात्राओं को हिजाब उतारने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद प्रिंसिपल को परीक्षा व्यवस्थापक पद से हटाने की मांग की गई. छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र की प्रशासक इसाबेल सुरतिया (प्रिंसिपल) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.
आपको बता दें कि छात्राओं के हिजाब उतारने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुजरात के भरूच के लायंस स्कूल अंकलेश्वर की है। गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं बुधवार को आयोजित की गईं। 10वीं क्लास का गणित का पेपर हो गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंची थी. उसने हिजाब पहन रखा था. प्रिंसिपल ने उससे हिजाब उतारने को कहा.
इसके अलावा हिजाब या स्कार्फ पहनने वाली सभी छात्राओं को भी यही कहा गया. सभी छात्राओं से उनके हिजाब और स्कार्फ उतरवाए गए। शिकायत करने वाले छात्र का कहना है कि परीक्षा से कुछ मिनट पहले प्रिंसिपल के इस रवैये से परीक्षा हॉल में परीक्षा देने आए छात्रों का मनोबल गिर गया. कई छात्राओं ने कहा कि इससे उनका पेपर भी खराब हो गया.
शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसे बताया कि उसे शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी से स्कार्फ या हिजाब हटाने के निर्देश मिले हैं। जब यह खबर छात्राओं के अभिभावकों तक पहुंची तो सभी एकजुट हो गए और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, ताकि छात्र अच्छे से परीक्षा दे सकें. छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद अब राज्य शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र की प्रशासक इसाबेल सुरतिया (प्रिंसिपल) को तत्काल प्रभाव से परीक्षा प्रशासक के पद से हटा दिया है.
जिला शिक्षा अधिकारी स्वाति रावल ने कहा कि मैंने खुद सीसीटीवी फुटेज देखी है। इस कार्रवाई के लिए प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से परीक्षा प्रशासक पद से हटा दिया गया है. मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.

Gujarat Hijab Female Students Removed Education Department Took Action Against The Principal Livepunjabitv Latest News


Sports/Health/Entertainmant

Advertise Here

Reach thousands of visitors daily. High-visibility premium placement.

Get Started
Latest