पंजाब: सुनाम में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी, 4 और की मौत
Punjabi Pehchan /
स्टेट डेस्क: संगरूर में जहरीली शराब का कहर थम नहीं रहा है. गांव गुजरां में 9 लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को सुनाम की टिब्बी रविदासपुरा कॉलोनी में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को चार और लोगों की मौत हो गई. इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए रवि नाथ, सुखदेव सिंह, करमजीत सिंह और बिट्टू सिंह की शनिवार को मौत हो गई।
शुक्रवार को जान गंवाने वालों में जखेपल के ज्ञान सिंह, लच्छा सिंह (लेहलखुर्द), दर्शन सिंह, गुरुमीत सिंह, बुद्ध सिंह, दर्शन सिंह और सुनाम टिब्बी रविदासपुरा के रफीनाथ शामिल हैं। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है.
महिला समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है
पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ सुखदीप सिंह ने बताया कि मंगल सिंह निवासी रविदासपुरा, गुरलाल सिंह उभावाल, तरसेम सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सोमा कौर और संजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Punjab Series Of Deaths Poisonous Liquor Continues In Sunam 4 More People Died The Number Reached 11 Livepunjabitv