Billionaires List: ये है अमीरों की लिस्ट...एशिया में नंबर 1 हैं मुकेश अंबानी, जानिए और
Punjabi Pehchan /
नेशनल डेस्क: दुनिया के अमीर लोगों की जानकारी देने वाली वेबसाइट फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स द्वारा जारी 2024 अरबपतियों की सूची के अनुसार, भारत के टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया में नंबर 1 हैं। इसके साथ ही वह फोर्ब्स की लिस्ट में भी टॉप 10 में हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति LVMH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। आइए आपको बताते हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोग और उनकी संपत्ति। फोर्ब्स की लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार पहले नंबर पर आ गया है। बर्नार्ड अरनॉल्ट 233 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमेरिका की टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 195 अरब डॉलर बताई जाती है।
इस लिस्ट में अमेरिका स्थित अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 194 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। चौथे स्थान पर मेटा के संस्थापक अमेरिकी बिजनेसमैन मार्क जुकरबर्ग हैं। पांचवें नंबर पर 141 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन हैं। वॉरेन बफेट 133 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में छठे स्थान पर हैं।
बिल गेट्स बने सातवें सबसे अमीर शख्स, अंबानी नौवें स्थान पर
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 128 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में सातवें स्थान पर आ गए हैं। आठवें नंबर पर 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बाल्मर हैं। भारत के मुकेश अंबानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं। इसके साथ ही अल्फाबेट के सीईओ लैरी पेज 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।
Billionaires List List Of The Rich Mukesh Ambani Number 1 In Asia Rich People Livepunjabitv