ਕੁੱਕ ਆਈਲੈਂਡ ਵਿੱਚ ਫਸੀ ਸ਼੍ਰੀ ਲੰਕਾ ਮੂਲ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਨਿਊਜੀਲੈਂਡ/ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨੂਡਲਜ਼ ਖਿਲਾਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੜ੍ਹ ਲਓ ਇਹ ਖ਼ਬਰ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਨ ਗੁਆਉਣ ਵਾਲੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ 'ਤੇ ਪਲਟੀ ਸਿਲੰਡਰਾਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਪਿਕਅੱਪ, 2 ਦੀ ਮੌਤ ਵਿਜਯਾ ਦਸ਼ਮੀ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਤੋਂ ਕੁਝ ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬੀ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਝੋਟਾ ਲਈ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕਪਾਹ ਉਤਪਾਦਕਾਂ ਲਈ ਕੋਈ ਪੈਕੇਜ ਨਹੀਂ: ਕੇਬੀਐਸ ਸਿੱਧੂ ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਝੋਟਾ ਹਤਿਆਕਾਂਡ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਆਪ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ 'ਤੇ ਲਾਨਤ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨ

बीजेपी में शामिल होंगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

बीजेपी में शामिल होंगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौ


Punjabi Pehchan /

स्टेट डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी. उनकी बेटी जय इंदर कौर ने कल ही इस बात की ओर इशारा किया था. जब उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं नहीं, मेरी मां परनीत कौर पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.
  उन्होंने कहा था कि शायद अगले 2-3 साल में मेरी बारी आएगी. उनका इशारा 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की ओर था. वह पहले से ही निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह चार बार से सांसद हैं और अभी भी काफी सक्रिय हैं। कांग्रेस ने उनके पिता अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली थी. उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले पंजाब में अपनी पार्टी बनाई. इसके बाद उन्होंने पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया. इसके बाद उनकी पत्नी के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं. बता दें कि उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सदन में लाए गए प्रस्ताव का भी समर्थन किया था. कांग्रेस ने इसका विरोध किया था.
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में बनी भारतीय जनता पार्टी की कमेटी में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं. उन्होंने कल नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. आपको बता दें कि फिलहाल बीजेपी ने पंजाब में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है. ऐसे में संभावना है कि वह सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Captain Amarinder Singh Wife Join BJP Today Praneet Kaur Contest From This Seat Livepunjabitv Latest News


Sports/Health/Entertainmant

Advertise Here

Reach thousands of visitors daily. High-visibility premium placement.

Get Started
Latest