मौत बनी खेल, खेल-खेल में पानी की बाल्टी में गिरी 2 साल की बच्ची, मौत
Punjabi Pehchan /
स्टेट डेस्क: डेराबस्सी नगर परिषद के अंतर्गत बरवाला रोड पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित झुग्गियों में खेलते समय 2 साल की बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद डेराबस्सी पुलिस ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए लड़की का शव परिवार को सौंप दिया। राजस्थान के अजमेर जिले के प्रवासी दिहाड़ी मजदूर मुकेश कुमार के परिवार में पांच बच्चे हैं।
इनमें 2 साल की सुमन सबसे छोटी थी. सुबह माता-पिता काम पर चले गए और बच्चे खेलने में व्यस्त थे। खेलते-खेलते सुमन पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई।
किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया और उसकी मौत हो गई. बाद में पता चलने पर बच्चों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने सुमन को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।
Death Game 2 Year Old Girl Fell Into A Bucket Water Playing Died Livepunjabitv