पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस में शामिल
Punjabi Pehchan /
स्टेट डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में फेरबदल देखने को मिल रहा है. पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. गांधी एक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रणीत कौर को हराया है. वह नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक भी हैं। डॉ. गांधी पहले से ही कांग्रेस का समर्थन करते रहे हैं।
पटियाला से उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है, हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि उनकी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देता है. डॉ. गांधी ने 2014 का लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला सीट से लड़ा और जीता।
Former AAP MP From Patiala Dharamvir Gandhi Joined Congress Today Livepunjabitv