
चंडीगढ़ : बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसकी जानकारी सीएम मान ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता को हुए एक-एक नुकसान की भरपाई करेगी। सरकार का खजाना जनता के लिए हमेशा भरा रहता है। बस जनता की ओर खजाना मोड़ने की मंशा चाहिए। हमारे पास फंड है, जिसे लोगों में बांटा जाएगा।



















