Home > लेटेस्ट न्यूज़ > Kapil Mishra को BJP की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त

Kapil Mishra को BJP की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्र को चार साल के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। मिश्र की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नये पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी।

आम आदमी पार्टी नीत दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके मिश्र अगस्त 2019 में दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में मिश्र ने भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, जिसमें उन्हें आप नेता अखिलेश पति त्रिपाठी से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply