
जालंधर : पंजाब सरकार सरकारी अस्पताल का म्यार उच्चा उठाने के लिए हर सभव प्रयास कर रही है वहीं जिला अस्पताल के अधिकारी व स्टाफ सरकारी आदेशों को अनदेखा कर रहे है। सिविल अस्पताल में सभी वार्डों में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर बीड़ी सिगरेट व खाने का सामान बिखरा हुआ है। वहीं वार्डे में उपचाराधीन मरीजों को बैड पर चादरें भी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। वार्डे में पंखे खराब थे उमय का माहौल होने के कारण मरीज परेशान थे।

गौर हो कि सिविल अस्पताल में सही तरीके से सफाई हो सके इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। सरकार अस्पताल में ठीक तरह से सफाई हो सके इसके लिए ठेकेदार को लाखों रुपए प्रति वर्ष सरकारी खजाने से अदा कर रही है। इसके इलावा सफाई के लिए सरकारी स्टाफ भी बढी गिनती में मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में गंदगी क्यो है? अधिकारियों के पास सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्थां देखने को लिए वक्त नहीं है।



















