श्रीनगर के झेलम में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत; कई लोग लापता
Punjabi Pehchan / National
नेशनल डेस्क; श्रीनगर में झेलम नदी में मंगलवार सुबह एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त नाव पर 12 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक नाव गांदरबल से बटवाड़ा जा रही थी. हादसे के बाद सेना और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. रेस्क्यू टीम ने अब तक 4 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. उनकी पहचान गुलज़ार अहमद (41), शब्बीर अहमद (26), 32 और 18 साल की दो महिलाओं के रूप में की गई है। इसके अलावा तीन और लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है. बाकी की तलाश जारी है.
आसपास के लोगों के मुताबिक, स्थानीय लोग हर दिन नाव से गांदरबल से बटवाड़ा जाते हैं। हर दिन की तरह पलटी नाव पर कई स्कूली बच्चे और अन्य लोग सवार थे. आशंका है कि पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण झेलम का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके कारण नाव पलट गई.
4 People Died Overturning Boat In Srinagar Jhelum