चंडीगढ़ : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल शाम अपनी सरकारी रिहाइश पर पार्टी के सभी विधायकों एवं मंत्रियों को डिनर पर आमंत्रित किया है। डिनर समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इसमें ऑर्डिनेंस के बारे में विधायकों मंत्रियों को जानकारी दी जाएगी और साथ ही जालंधर जीत की मुबारकबाद भी दी जाएगी।