Home > लेटेस्ट न्यूज़ > BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Soudan Singh ने Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Soudan Singh ने Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सौदान सिंह ने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। वे विशाल हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में अनेक आयाम स्थापित किए हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन में देश की सेवा के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया। उनकी वाणी, कर्म और संघर्षशील व्यक्तित्व ने देशवासियों को प्रेरित किया और उन्हें नई ऊँचाइयों की ओर ले गए। प्रधानमंत्री के रूप में देश को सुशासन देना उनकी प्रथमिकता रही। उनकी उपलब्धियों की लंबी लिस्ट है। उन्होंने राष्ट्र को हमेशा सर्वोपरि माना तथा हमेशा राष्ट्र भावना से देशवासियों की सेवा की ।16 अगस्त 2018 को भारतमाता का यह सपूत हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गया लेकिन देशवासी हमेशा उनका सम्मान करके उनकी महानता को याद रखेंगे। आज उनकी पुण्यतिथि के दिन हमे उनके बताए मार्ग पर चलकर देशसेवा का प्रण लेना चाहिए।

Leave a Reply