बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा
Punjabi Pehchan /
नेशनल डेस्क: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को केंद्र सरकार ने 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी है। आईबी से मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने सीईसी राजीव कुमार को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय की ओर से राजीव कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. आईबी ने राजीव कुमार को धमकी का इनपुट दिया था.
Central Government Z Category Security Chief Election Commissioner