जालंधर में फैक्ट्री मालिक की हत्या, गर्भवती पत्नी भी घायल, AAP नेता पर आरोप
Punjabi Pehchan / Punjab
स्टेट डेस्क: जालंधर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रविवार रात जालंधर के बस्ती इलाके में रंजिशन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
घटना जालंधर के बस्ती शेख के मोहल्ला चाय आम की है जब युवक अंकित अपनी 4 महीने की गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था. रास्ते में उसे बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने युवक के सिर, पीठ और पेट पर धारदार हथियार से करीब 17 वार किए।
जिससे युवक की आंतें भी बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक की गर्भवती पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से लगातार हमला कर दिया. मृतक की पहचान बस्ती निवासी अंकित जांबा (26) के रूप में हुई है।
Factory Owner Murdered In Jalandhar Pregnant Wife Also Injured AAP Leader Accused