Home > लेटेस्ट न्यूज़ > लुधियाना में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लुधियाना में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लुधियाना में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद लुधियाना के दुगरी थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ। लड़की परिवार ने 26 वर्षीय लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। जिसके चलते उन्होंने थाने में प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की परिवार ने हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply