। Municipal Elections in Punjab पंजाब में इसी साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने तीन ब्लॉक के अध्यक्षों को बदल दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कैडी ब्लॉक धुरी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक के अध्यक्षों को बदला गया है।
जालंधर, Municipal Elections in Punjab: पंजाब में इसी साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। चुनाव 46 शहरी स्थानीय निकायों के लिए निर्धारित हैं, जिनमें 5 नगर निगम और 41 नगर परिषद और नगर पंचायतें शामिल हैं। ऐसे में सभी पार्टियां किसी भी तरह से जीत की तरफ बढ़ना चाहती हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने रणनीतियां तैयार की हैं। इसी कड़ी में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने तीन ब्लॉक के अध्यक्षों को बदल दिया है।
तीन ब्लॉक के बदले गए अध्यक्ष
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पीपीसीसी ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है। पीपीसीसी द्वारा जारी किेए गए पत्र के अनुसार, कैडी ब्लॉक, धुरी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक के अध्यक्षों को बदला गया है।
