CANADA NEWS: कनाडा में एक सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत
Punjabi Pehchan /
स्टेट डेस्क: कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज ताजा मामला पंजाब से सामने आया है. मामला बरनाला के गांव भदौड़ से सामने आया है, जहां का एक युवक कनाडा में सड़क हादसे का शिकार हो गया.
मृतक की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर 18 दिन बाद आज पंजाब के बरनाला जिले के भदौड़ गांव पहुंचा है. जहां धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार मृतक सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।मृतक सुखचैन सिंह अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए कनाडा गए थे। लेकिन सड़क दुर्घटना में उसकी मौत से पीछे रह रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना से पूरा भदौर हिल गया, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों सहित भदौर के लोगों ने भी इस परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।
CANADA NEWS Punjabi Youth Died In A Road Accident Canada Livepunjabitv