Holidays In Punjab: बैसाखी त्योहार के अवसर पर पंजाब में कल छुट्टी की घोषणा
Punjabi Pehchan / National
स्टेट डेस्क: पंजाब में कल 13 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी. दरअसल, इस दिन 13 अप्रैल को प्रदेश भर में बैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा. बैसाखी का त्यौहार पंजाब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सरकार ने इसे साल 2024 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में शामिल कर लिया है. इसके चलते सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है. इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे.
Holidays Punjab Holiday Announced Tomorrow In Punjab Baisakhi Festival